फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: टाटा कंपनी जैसी पैकिंग में बेचा जा रहा था टटवा नमक, 1.34 लाख पैकेट बरामद; गोदाम मालिक पर मुकदमा

Sat, 30 Dec 2023 02:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुलिस और टाटा नमक कंपनी की इन्वेस्टिगेटिंग टीम ने मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा में स्थित एक गोदाम से टाटा कंपनी जैसी पैकिंग में नकली नमक की बड़ी खेप बरामद की है। गोदाम से एक-एक किलो के 1,34,000 पैकेट बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
गोदाम में रखे नकली नमक के पैकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में नकली चाय की पत्ती के बाद नकली नमक की बड़ी खेप बरामद की गई है। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस और टाटा नमक कंपनी की टीम ने मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा में स्थित गोदाम में छापा मारकर एक किलो के 1,34,000 पैकेट बरामद किए हैं। टाटा कंपनी जैसी हूबहू पैकिंग में इस नमक को टटवा नाम से बेचा जा रहा था। मामले में गोदाम मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को टाटा नमक कंपनी के इन्वेस्टिगेटर इंद्र मोहन सिंह के साथ थाना आरसी मिशन के एसआई राजेश कुमार सिंह ने मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा में स्थित अजय कुमार अग्रवाल के गोदाम पर छापा मारा। यहां से नमक के एक लाख 34 हजार भरे पैकेट बरामद हुए। पैकेट की पैकिंग टाटा नमक जैसी ही थी। उसका नाम टाटा के स्थान पर टटवा लिखा था। बरामद नमक के सभी पैकेट को सीज कर दिया गया। कंपनी के इन्वेस्टिगेटर की ओर से गोदाम मालिक अजय अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

नमक की बिक्री पर पड़ा फर्क
टाटा नमक की सप्लाई कम होने के साथ ही सेल्समैन को दुकानों पर हूबहू नमक के पैकेट भी मिले थे। नकली ब्रांड की सूचना कोलकाता आफिस पहुंची तो जांच शुरू की गई। शुक्रवार को कंपनी के इन्वेस्टिगेटर इंद्र मोहन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोदाम के बारे में जानकारी ली और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि यहां काफी समय से टाटा कंपनी जैसे पैकेट में नमक बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी।

विज्ञापन

जिले व आसपास की जाती थी सप्लाई
टटवा नमक के पैकेट का निर्माण यहां नहीं किया जाता था। इसे दूसरे किसी जिले से मंगाया जाता था। इसके बाद शाहजहांपुर व आसपास के जिलों में नमक के पैकेट की सप्लाई की जाती थी। एक जैसी पैकिंग होने के चलते लोग शक भी नहीं कर पाते थे।

डीलर ने जताया विरोध, टीम ने नहीं सुनी
छापामार कार्रवाई के दौरान डीलर ने कंपनी के अधिकारियों से मुकदमा दर्ज कराने पर विरोध जताया। अजय अग्रवाल का कहना था कि उन्होंने बाहर से नमक मंगवाया है। कार्रवाई संबंधित फर्म पर होनी चाहिए लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इन्कार कर दिया।

शरीर पर पड़ सकता है दुष्प्रभाव
- आयोडीनयुक्त नमक का सेवन करने की डॉक्टर सलाह देते हैं।
- अशुद्ध नमक खाने से आयोडीन की कमी से होने वाले रोग हो सकते हैं।
- आयोडीनयुक्त नमक नहीं होने से घेंघा जैसा रोग हो सकता है।
- बच्चे का दिमाग विकसित नहीं होगा, वह बौना भी रह सकता है।
- डॉ.मोहम्मद आसिफ, एसीएमओ।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य निरीक्षक रवि शर्मा ने बताया कि नमक की बड़ी खेप को पकड़ा गया है। शनिवार को गोदाम में जाकर नमक का सैंपल लेकर गुणवत्ता परखने को जांच के लिए भेजा जाएगा। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें