शाहजहांपुर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के पांचवें दिन शुक्रवार को रोजा स्थित रेलवे मैदान पर फुटबॉल का फाइनल मैच खेला गया। जयपुरिया स्कूल में जूडो, नेव तकनीकी संस्थान में बास्केटबॉल व चेस तथा डीपी महाविद्यालय में खो-खो प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं।
बास्केटबॉल में कर्नल एकेडमी विजेता व नेव तकनीकी संस्थान उप विजेता रहा। चेस में ओजश व रूबल सक्सेना ने पहला, आरिफ, सचिन, कृष्ण अरोरा ने दूसरा स्थान पाया। फुटबॉल के फाइनल में स्टेडियम-ए व स्टेडियम-बी उपविजेता रहा। खो-खो बालिका वर्ग में कैंट की टीम विजेता, अवंतीबाई टीम उपविजेता, बालक वर्ग में अवंतीबाई टीम विजेता व कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा उपविजेता रहा।
खो-खो प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीएम उमेश प्रताप सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार, आयोजक व ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी, डॉ. पुनीत मनीषी, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, विपिन अग्निहोत्री, सचिन प्रेमी, वंदना सैनी, श्रुति धीमान, सुरजीत, उत्कर्ष पांडेय, संजीव राठौर, संजय, संदर्भ सिंह, नादिर, मयंक मिश्रा, राहुल मित्रा, पंकज सिंह, शमीम अहमद, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।