राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार से संग्रह अमीनों ने वसूली कार्य में असहयोग शुरू कर दिया और बैठक कर संगठित रहकर आंदोलन को आगेे बढ़ाने का संकल्प लिया। तहसील परिसर में अमीनों को संबोधित करते हुए राजीव त्रिवेदी ने कहा कि जब तक अमीनों का वेतन नहीं मिल जाता तब तक असहयोग आंदोलन जारी रहेगा। मंडल संगठन मंत्री सरमोद कुमार ने कहा कि संग्रह अमीन कड़ी कठिनाई से सरकार का खजाना भरते हैं, फिर भी कई अमीनों का वेतन रोक लिया गया है। वसूली में असहयोग के लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। बैठक को देवीचरन, योगेश कुमार, अनूप कुमार, सुनील कुमार, मुंशीलाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर कमल किशोर, रामआसरे, देवेंद्र कुमार, मुनेश्वर दयाल, महेंद्र कुमार, विश्वमोहन, अनिल कुमार सिंह, आदर्श कुमार, अजय मिश्रा, बलवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अविनाश राव, रामलखन सहित तमाम अमीन मौजूद रहे।