फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोहरे के साथ सर्द हवा ने बढ़ाया शीतलहर का प्रकोप

विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर ले जाती महिला।
विज्ञापन
आज से रात के तापमान में आएगी कमी
विज्ञापन

धूप निकलने के बावजूद दिनभर ठिठुरते रहे लोग
शाहजहांपुर। रविवार को सुबह से हवाओं के झोंके तेज हुए तो शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से लोग ठिठुरने लगे। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार से रातें और अधिक ठंडी होने की संभावना जताई है।
शनिवार रात में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री से बढ़कर 7.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार दोपहर को अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री बढ़कर 23.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली और शीतलहर से जनजीवन दिन भर ठिठुरता रहा।
विज्ञापन

पहाड़ों से होकर आने वाली बर्फीली हवाएं तेज होने के साथ शीतलहर ने फिर से तेवर तीखे कर लिए। सूर्योदय के एक घंटे बाद धूप तेज होने पर लोग बाहर निकले तो ठंडी हवा शरीर में सिहरन पैदा करने लगी। सूर्यास्त होने से पहले शाम से फिर ठंडी हवा से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार, हवा और कोहरा के घालमेल से अब सोमवार से सुबह और रात के वक्त पाला गिरने की शुरुआत हो सकती है। ऐसी स्थिति में कोहरा की धुंध कम होगी, लेकिन पाले से रात के वक्त न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें