फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शीतलहर से दो डिग्री फिर लुढ़का पारा, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
सर्दी से बचने के लिए बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर ले जाती महिला । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों से चली सर्द हवा ने न सिर्फ ठिठुरन बढ़ा दी है, बल्कि तापमान भी गिरा दिया है। रात में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री घटकर 9.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। बृहस्पतिवार को दिन में धूप के बावजूद लोग कांपने पर मजबूर हो गए। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री घटकर 22 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शीतलहर शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहा, लेकिन शाम से बर्फ से घुली उत्तर-पश्चिम दिशा की हवा बहनी शुरू हुई तो बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में सर्दी बढ़ी तो उसके असर से रातें भी सर्द होने लगीं। इस कारण बुधवार की रात से सर्दी बढ़ने लगी, लेकिन उसका असर बृहस्पतिवार सुबह से दिखने लगा।
सूर्योदय के साथ धूप निकल आई, लेकिन उस पर शीतलहर के थपेड़े बुरी तरह हावी रहे। इस कारण सुबह नौ बजे तक धूप अपनी गरमाहट का अहसास नहीं करा पाई। बाद में वातावरण में थोड़ा गुनगुनाहट बढ़ा, लेकिन 15 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले हवा के झोंके जनजीवन को ठिठुरने लगे। दोपहर से शाम तक सड़कों और बाजारों में लोग गर्म कपड़ों से लैस दिखे। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह केे अनुसार अब शीतलहर और कोहरा का क्रम जारी रहने से सर्दी भी कम होने के बजाय बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें