फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलान और कटरा में सीओ होगी तैनाती, शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 30 Jan 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कलान व मीरानपुर कटरा में सीओ आफिस को बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने इसके लिए शासन को पत्र भी भेज दिया। सर्किल बनाए जाने से बेहतर तरीके से अपराध पर नजर रखी जा सकती है।
विज्ञापन

कलान तहसील बनने के बाद क्षेत्राधिकारी की नियुक्ति के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। अभी तक जलालाबाद के सीओ कार्यभार देख रहे हैं। कलान-मिर्जापुर में घटना होने में सीओ को पहुंचने मेंकाफी समय लग जाता है। एरिया भी बदायूं बॉर्डर तक लगता है। इसी तरह कटरा का क्षेत्र भी बड़ा है। दोनों क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी की तैनाती को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि कलान और कटरा में सीओ आफिस को बनाने को लेकर पत्राचार किया गया है।

ज्याेति को मिली तैनाती
शाहजहांपुर। जिले में पांच सीओ अभी तक कार्यरत हैं। सीओ यातायात का पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुरादाबाद से सीओ ज्योति यादव को जिले में तैनाती दी गई। उन्होंने अभी आमद दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें