फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार

Fri, 30 Aug 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश होने से बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई और अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री का उछाल आया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि उमस और तापमान बढ़ने से शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें