फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दोपहर तक बादल, फिर खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में इजाफा, 8.6 मिमी हुई बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मंगलवार को भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई थी लेकिन दोपहर तक बादल छाए रहने के बाद धूप खिल गई। तीन दिनों से 25 से 28 के बीच में झूल रहे तापमान ने मंगलवार को छलांग लगाई। मंगलवार को अधिकतम तामपान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार शाम से मंगलवार सुबह आठ बजे तक 8.6 मिमी वर्षा हुई है।

पिछले चार दिनों की अपेक्षा मंगलवार को मौसम गर्म रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दोपहर तक बादल छाए रहे मगर बाद में आसमान साफ हो गया। धूप तेज होने से उमस भी असर दिखाने लगी। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन ने बताया कि बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें