फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाल गृह बालक में सफाई व्यवस्था मिली खराब

Fri, 30 Aug 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बालगृह बालक में निरीक्षण के दौरान पूछताछ करते समिति के सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय बाल गृह बालक का निगरानी समिति ने निरीक्षण किया। अपर जिला जज चंद्र मोहन चतुर्वेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल के संयुक्त निरीक्षण में डाइनिंग हाॅल व बच्चों के रहने के स्थान पर साफ-सफाई की व्यवस्था समुचित नहीं मिली। इस पर समिति के सदस्यों ने सफाई कराने के साथ ही मच्छर व मक्खी से बचाव के लिए फाॅगिंग करने के निर्देश दिए। बच्चों के खेल का मैदान गीला और उसमें बड़ी घास होने पर सफाई के लिए निर्देशित किया गया। इस बीच राजकीय बाल गृह प्रभारी अधीक्षक राम विनय ने बताया कि बाल गृह बालक में कुल 53 बच्चे हैं। इनमें 40 किशोर व 13 शिशु हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें