शाहजहांपुर। मानसून आने से पहले नगर निगम ने लोदीपुर और दलेलगंज में छोटे नालों की सफाई से अभियान की शुरुआत कर दी। बड़े नालों के लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे, लेकिन इसमें अतिक्रमण बाधक बनेगा। 30 जून तक सभी नालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य है।
नगर निगम के अनुसार, शहर में छोटे 93 और 18 बड़े नाले हैं। छोटे नालों की सफाई में तो कोई समस्या नहीं आती, लेकिन बड़े नालों की सफाई में अतिक्रमण आड़े आता है। लाल इमली चौराहा के पास और आवास विकास कॉलोनी में कुछ बड़े प्रतिष्ठानों ने नालों पर लिंटर डालकर पाट रखा है।
पूर्व में कई बार अधिकारी दुकानदारों और गृह स्वामियों से नाले पर जाल डलवाने की अपील कर चुके हैं ताकि नालों की सफाई के दौरान उसे उठाकर सफाई कार्य करवाया जा सके। बावजूद कई स्थानों पर ऐसा नहीं किया गया है।
-
150 कर्मचारियों की जरूरत
-शहर के छोटे नालों की सफाई के लिए 150 कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है। इनमें प्रत्येक पर 388 रुपये प्रतिदिन का बजट खर्च किया जाएगा। बड़े नालों के लिए टेंडर कब होगा, इस विषय में नगर निगम के अधिकारी अभी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं।
नाला सफाई अभियान की शुरुआत हो गई है। बड़े नालों के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, जिन लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है, वह हटा लें वरना अभियान चलाकर जेसीबी से उन्हें हटवा दिया जाएगा।
- डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा के सदस्य जानकारी देते हुए।