फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आग लगने से झुलसी कक्षा आठ की छात्रा की मौत

Wed, 24 Jul 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। नई बस्ती निवासी स्वयंवर दयाल की 15 वर्षीय पुत्री संध्या संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलस गई। सीएचसी से उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उसकी जान चली गई। परिजनों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

कस्बे के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा संध्या मंगलवार को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता सिंधौली के पैना गांव में दामाद की दुकान में आग लगने की सूचना पर वहां गए थे। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में वह झुलस गई। मोहल्ले के लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने करीब 95 फीसदी झुलसा होने के कारण रेफर कर दिया। अस्पताल लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। ममेरा भाई सिलिंडर फटने से आग लगने से झुलसने की बात कह रहा है, जबकि डॉक्टर ज्वलनशील पदार्थ से जलने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। उसकी मौत पर माता-पिता भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। रात करीब नौ बजे पुलिस ने पहुंचकर मौका-मुआयना किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि आग से झुलसने से किशोरी की मौत हुई। आग लगने की वजह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें