फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्ति निरीक्षक व एसडीएम कलान से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 14 Sep 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में एक वर्ष से लंबित चल रहीं राशन की दुकानों का आवंटन नहीं होने पर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलान एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। निर्देश दिए कि राशनकार्ड धारकों को साफ-सुथरा और पूरा खाद्यान्न वितरित किया जाए। समय-समय पर पूर्ति निरीक्षक राशन की दुकानों की जांच करें।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला सतर्कता समिति एवं सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने अपात्रों के कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए। डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि जनपद में उचित दर की 20 दुकानें रिक्त हैं। इनमें 13 रिक्त ग्राम पंचायतों में बीडीओ के स्तर से प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।
डीएम ने निर्देश दिए दिव्यांग एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के राशनकार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं। इस दौरान केवाईसी, आधार कार्ड में संशोधन एवं नए आधार कार्ड बनाए जाने के लिए शिविर लगाए जाने के अनुरोध पर सीडीओ डॉ. अपराजिता ने आश्वस्त किया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी साक्षी सिंह सिरारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें