महिला आरक्षी बिन्दु पुष्कर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक एस.आनंद । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। महिला के सकुशल प्रसव में सहयोग कर अस्पताल में भर्ती कराने वाली महिला सिपाही को एसपी एस आनंद ने सम्मानित किया है।
डायल-112 में तैनात महिला आरक्षी बिन्टु पुष्कर 26 जुलाई को सूचना मिलने पर पांच मिनट के अंदर पहुंचकर रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग पर एक गर्भवती महिला के प्रसव में मदद की थी। महिला ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद पीआरवी के माध्यम से महिला व उसकी नवजात बच्ची को शीघ्रता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मां व बच्ची को स्वस्थ बताया गया था। शुक्रवार को एसपी एस आनंद ने महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र दिया। एसपी ने कहा कि आरक्षी ने जिस तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया गया, वह काबिल-ए-तारीफ है। संवाद