फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में आए बालक की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। ननिहाल में रह रहे आठ वर्षीय बालक की कठिना नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज निवासी आठ वर्षीय कमलनैन निगोही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा अपने नाना भगवानदास के घर जून में आया था। कमलनैन के माता-पिता हरियाणा में नौकरी करते हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ कमलनैन गांव के दक्षिण से होकर बह रही कठिना नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक कमलनैन गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबते देख साथ के बच्चों ने बाहर निकलकर शोर मचाया, जिससे आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंच गए। उन्होंने कुछ ही देर में कमलनैन को बाहर निकाल लिया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें