फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में सिर्फ फर्ज की नमाज, सुन्नत-नफिल की घर में

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार आठ जून से सभी धार्मिक स्थल खोल दिए जाएंगे। मस्जिदों में नमाज पढ़ने के तौर-तरीके बदलने और पाबंदियों संबंधी दिशा निर्देश आला हजरत बरेली, फिरंगी महल लखनऊ, देववंद आदि स्थानों से जारी किए गए हैं। इसलिए मस्जिदों में नमाज के लिए बिछीं चटाइयां हटा दी जाएंगी और फर्श को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जाएगा। नमाज पढ़ने के लिए जो भी लोग मस्जिद पहुंचेंगे, वे घर से वुजू करके जाएंगे। मस्जिद की तौलिया, टोपियां इस्तेमाल करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। नमाजी मस्जिद का वाशरूम भी प्रयोग नहीं कर सकेंगे। नमाज पढ़ने के दौरान एक-दूसरे से छह-छह फिट की सामाजिक दूरी भी रखना जरूरी होगा। नमाज के बाद होने वाली दुआ भी छोटी ही रखी जाएगी, लंबी दुआ पढना जरूरी नहीं होगा। मस्जिदों में सिर्फ फर्ज की नमाज ही अदा की जाएगी, जबकि सुन्नत और नफिल की नमाज घरों में पढने के निर्देश जारी किए गए हैं। शहर काजी सैयद मसूद हसन ने बताया कि मस्जिदों में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नमाज नहीं पढ़ेगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करना होगा। साथ ही कोई भी व्यक्ति मस्जिद में कुरान पाक भी नहीं पढ़ेगा। शहर काजी ने बताया कि नमाज पढने के लिए सभी मुख्य इस्लामिक सेंटरों से दिशा निर्देश प्राप्त हो चुके हैं, इसलिए महामारी से बचने के लिए सभी को निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें