फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से शहर हुआ जलमग्न, नगर निगम भवन परिसर में घुसा पानी

Thu, 04 Jul 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पहली झमाझम मानसूनी बारिश में शहर में नाला सफाई की पोल खुल गई। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर मोहल्लों और गलियों में जलभराव हुआ। निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम भवन में भी हमेशा की तरह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे से तेज बारिश हुई जो कि करीब एक घंटे तक हुई। इसके बाद बारिश धीमी हो गई। सुबह पांच से छह के बीच फिर से तेज बारिश हुई। फिर पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। बारिश से टाउनहाॅल क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया। कवि तिराहा, शहीद उद्यान, लाल इमली चौराहा, निशात टॉकीज, कटिया टोला, बहादुरगंज, सदर बाजार, लाल इमली चौराहा से घंटाघर रोड, ईदगाह रोड, अंटा चौराहा, जेल रोड पर पानी भर गया। नगर निगम भवन में भी पानी घुस गया। पंप के माध्यम से बारिश का पानी निकलवाया गया। जलालनगर, निसरजई, मक्कू बजरिया, ताजूखेल, मदिराखेल, बाडूजई प्रथम, बाडूजई द्वितीय, मोहम्मद जई, रंगीन चौपाल, हद्दफ चौकी आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या रही। बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे और भीगते हुए ही लौटे। हालांकि स्कूलों में रेनी डे घोषित कर दिया गया।

सड़क पर बिखरी मिट्टी से हुआ कीचड़, फिसलते रहे लोग
बारिश से सड़कों पर कीचड़ हो गया। सीवरलाइन डालने के लिए जिन स्थानों पर खोदाई की गई है, वहां पर निकाली गई मिट्टी कीचड़ में बदल गई। लोगों को कीचड़ से गुजरना पड़ा। बहादुरगंज जेल रोड तिराहा पर खोदाई का काम हो रहा है। यहां पर कीचड़ की वजह से लोगों को निकलने में परेशानी हुई। खिरनीबाग चौराहा के पास भी सीवर खोदाई का काम चल रहा है। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें