क्रिकेट टूर्नामेंट : निगोही प्रीमियर लीग में निगोही इंडियन और निगोही कैपिटल्स के बीच मैच सुबह 10 बजे से।
विद्युत शिविर : खुदागंज के गांव भुडा हरवंशपुर में विद्युत शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से।
ज्ञापन : संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के सदस्य पेंशन संबंधित समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन देंगे सुबह 10:30 बजे।
कबड्डी प्रतियोगिता : जीआईसी मैदान पर प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से।
जनसुनवाई : राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई करेंगी पूर्वाह्न 11 बजे से।
विरोध-प्रदर्शन : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध-प्रदर्शन गांधी भवन प्रेक्षागृह प्रांगण में गांधी प्रतिमा के पास 12 बजे से।