रुद्र महायज्ञ : सेहरामऊ दक्षिणी स्थित देवी मां कालिका मंदिर में रुद्र महायज्ञ का आयोजन सुबह आठ बजे से।
निशान यात्रा : खुटार में पंथवारी मंदिर रोड पर होने वाले खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन महोत्सव से पहले नगर में निशान यात्रा सुबह नौ बजे से।
क्रिकेट लीग : जलालाबाद काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में अंडर-14 क्रिकेट लीग में फरीद क्रिकेट अकादमी और एसएस क्रिकेट अकादमी के बीच मैच सुबह 10 बजे से।
शुभारंभ : अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड रोजा में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे।
सुंदरकांड का पाठ : कुर्रिया कलां में गौरी शंकर गोसेवा आश्रम में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन दिन में एक बजे से।
कथा : ओसीएफ रामलीला मैदान पर श्रीराम कथा दिन में दो बजे से।
रामलीला : सिंधौली में रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम और केवट में संवाद की लीला का मंचन शाम छह बजे से।