शिविर : एनएनसी शिविर का आयोजन कैंट में सुबह 10 बजे से।
महा समागम : संत सुखदेव सिंह महाराज की बरसी पर महा समागम तेल टंकी स्थित गुरुद्वारे में सुबह 10 बजे से।
ज्ञापन : उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से पूर्वाह्न 11:30 बजे कलक्ट्रेट में सहायक आयुक्त खाद्य को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा एवं सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
श्रीराम कथा : अल्हागंज के बारह पत्थर देवस्थान परिसर में कथावाचक पंडित सत्यदेव द्विवेदी कथा सुनाएंगे दिन में दो बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा : बाबा मनोकरण मंदिर रेती में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दिन में दो बजे से।
धरना : प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन बीएसए कार्यालय में दिन में ढाई बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा : श्री रुद्रबाला जी धाम उस्मान बाग चौकी में श्रीमद्भागवत कथा शाम छह बजे से।