चित्रा निर्वाल एसडीएम पुवायां। संवाद
पुवायां। आईएएस रिंकू सिंह राही के तबादले के बाद चित्रा निर्वाल को फिर पुवायां का एसडीएम बना दिया गया है।
वकीलों के आंदोलन के दौरान एसडीएम चित्रा निर्वाल को पुवायां एसडीएम पद से हटाकर आईएएस रिंकू सिंह राही को एसडीएम बनाया गया था। वकीलों के सामने उठक-बैठक लगाने के बाद उनको राजस्व परिषद लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। चित्रा निर्वाल को फिर से पुवायां का एसडीएम बनाया गया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने पुवायां आकर कार्यभार ग्रहण किया और सरकारी कार्य निपटाया। संवाद