शाहजहांपुर। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के तिहाड़ जेल में जाने से पहले भावुक अपील करने के बाद उनकी मदद के लिए आगे आने वाले स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के बच्चे खफा है। उनके भावुक पत्र का अभिनेता ने कोई जवाब नहीं दिया है। संस्था के अध्यक्ष कुमार सागर ने बताया कि राजपाल के जेल में बंद होने के दौरान बच्चों ने अपनी गुल्लक और पत्र कोरियर के माध्यम से अभिनेता के गांव भेजा था। अपने पसंदीदा एक्टर के जवाब नहीं देने पर बच्चे नाराज है। वे काफी मायूस भी हैं। संवाद