शाहजहांपुर। लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं छठ पर सजाई गई झांकियों ने सभी का मनमोह लिया था। इन झांकियों में विविध देव स्वरूप धारण करने वाले बच्चों को मंदिर कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया।
नार्दन रेलवे यूनियन के मंडलीय नेता नरेंद्र त्यागी, नीरा त्यागी, रिटायर रेलवे अधिकारी एसपी चावला और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना एडवोकेट ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। पुरस्कृत होने वालों में अंबिका देवी, गणेश पाठक, पाखी, ओम पाठक, मानवी, लव सक्सेना, आराध्या, शिव राठौर, राजन कुमार, सुरीत कुमार, दीप पांडे, रजत कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक मंदिर पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा, सुनील कुमार अग्रवाल, रोमी आनंद, संतोष पाठक, चिराग, मुनीश पाठक, ओमपाल सिंह, विवेक, शिवकुमार सक्सेना, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार, धनंजय, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
केक काटकर मनाई कान्हा की छठी
शाहजहांपुर। सुंदरकांड पाठ समिति की ओर से दलेलगंज स्थित ठाकुरद्वारा राममंदिर में कान्हा की छठी मनाई गई। इसमें महिलाओं ने कान्हा का शृंगार किया। इसके बाद भजन-कीर्तन हुए। बाद में सभी ने मिलकर केक काटा और बांटा। इस मौके पर संतोष गुप्ता, संगीता गुप्ता, रमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद
दलेलगंज स्थित ठाकुरद्वारा राममंदिर में सजाई गई भगवान श्रीकृष्ण-राधा की झांकी। संस्था