शाहजहांपुर। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराकलां, कलान में कॅरिअर गाइडेंस मेले और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जीआईसी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने हाईस्कूल के बाद बच्चों को आईटीआई में प्रवेश की जानकारी दी। अनुदेशक अतीश गुप्ता ने बच्चों को कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद ट्रेड के बारे में बताया। संचालन विनय कुमार गुप्ता ने किया। कमल प्रकाश, विनय शर्मा, राहुल प्रियदर्शी, ज्ञानेश वाजपेयी, शैलेंद्र सिंह, निकिता पटेल, भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। संवाद