फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेल दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बिजी बीज प्री स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजी बीज प्री-स्कूल और द फाउंडेशन स्कूल के संयुक्त खेल दिवस में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप, प्री-नर्सरी, नर्सरी, केजी एवं सीनियर केजी के बच्चों ने दौड़, पीटी व ड्रिल का प्रदर्शन किया। दौड़ में युग दीक्षित, शौर्य यादव और आद्विक वाजपेयी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इसी तरह बन्नी दौड़ में ध्रुव, मानविक और अक्षत ने बाजी मारी। इस बीच बच्चों के माता-पिता के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता भी हुई। उनके विजेता भी पुरस्कृत किए गए। प्रधानाचार्य वसु गोयल व निदेशक रोहित गोयल ने अतिथियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें