जेसीआई सप्ताह का पहला दिन वेलनेस डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अरुण खंडेलवाल ने किया। शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव मिश्र, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन लाल गुप्ता, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जगप्रीत कौर सादनी ने छात्र-छात्राओं का परीक्षण कर उन्हें उपयोगी सलाह दी। डॉ. पूनम ने बताया कि मोबाइल के साथ ईयरफोन का इस्तेमाल करने से बच्चों के कानों में इंफेक्शन बढ़ता है। डॉ. जगप्रीत ने दिन में दो बार दांतों की सफाई, चाकलेट, जंकफूड का सेवन कम करने, डॉ. मनमोहन ने टीवी दूर से देखने की सलाह दी। डॉ. गौरव ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। अंत में प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।