फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चों ने जाना जिले का इतिहास और विकास

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शहीद संग्रहालय का भ्रमण करते बच्चे। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा की न्याय पंचायत पैना बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए संयुक्त शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों ने जिले के इतिहास और विकास के बारे में जानकारी प्राप्त की। न्याय पंचायत से प्राथमिक विद्यालय आदमपुर दक्षिणी, बारापुर, पैना बुजुर्ग प्रथम और पैना खुर्द के प्रधानाध्यापकों के सहयोग से बच्चों ने शहीद उद्यान, विवेकानंद लाइब्रेरी, हनुमत धाम और शहीद संग्रहालय का भ्रमण किया। यहां शिक्षकों ने बच्चों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की जानकारी दी। डॉ. नीतू अधिकारी, सुनीता, माया, अपर्णा शुक्ला, पूजा सक्सेना, शशि प्रभा, सुमन और पदमा का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें