फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस से उतरने के बाद बिछड़ा बच्चा, थाने पहुंची मां

Mon, 13 May 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार थाने में सिपाही के साथ गीता देवी का पुत्र। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
खुटार। चंडीगढ़ से लखीमपुर खीरी जा रही महिला का बेटा बस से उतरने के बाद बिछड़ गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चा जब नहीं मिला तो वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन भेज दिया जहां बच्चे को पाकर महिला ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लखीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बरसौला निवासी गीता देवी चंडीगढ़ में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती हैं। रविवार को वह चंडीगढ़ से अपने घर जा रही थीं। साथ में उनका छह वर्षीय पुत्र जंगली भी था। बस दिन में करीब साढ़े दस बजे खुटार के तिकुनियां चौराहे पर रुकी तो जंगली बस से उतरकर एक तरफ चला गया। काफी तलाश करने पर भी बच्चे का पता नहीं लगा तो चालक बस लेकर चला गया।
इस बीच एक ई रिक्शा चालक ने बच्चे को रोता देखा तो उसे थाने पहुंचा दिया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे से जानकारी ली, लेकिन वह अपना, पिता का नाम और पता आदि नहीं बता सका। इसके बाद बच्चे को चाइल्ड लाइन शाहजहांपुर भिजवा दिया गया। दोपहर बाद गीता देवी थाने पहुंची और बच्चे के खो जाने के बारे में जानकारी दी। फोटो दिखाने पर उन्होंने बच्चे को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने उनको बच्चे को लेने शाहजहांपुर भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन से मां के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें