फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आग से झुलसे बच्चे ने दम तोड़ा

Tue, 13 Jun 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मृतक आशीष का फाइल फोटो। जैतीपुर में आग से झुलसने वाली खबर।
विज्ञापन
जैतीपुर। थाना क्षेत्र के विनौरा विनौरिया निवासी ब्रजेश के चार वर्षीय पुत्र आशीष की सोमवार को बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। वह दो जून को गांव में खोखे में आग लगने के दौरान झुलस गया था।
विज्ञापन

ब्रजेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दो जून को वह परिवार के साथ घर लौटे थे। दोपहर में आशीष टॉफी लेने गांव में राजेश के खोखे पर गया था। आरोप है कि उसी दौरान राजेश की किसी से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर खोखे में आग लगा दी गई। इसकी चपेट में आने से आशीष भी झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बरेली ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की मां रेखा देवी की तहरीर पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें