द मंसूरी इंटरनेशल स्कूल में शतरंज खेलते खिलाड़ी
शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल एसोसिएशन की ओर से चेस इन स्कूल प्रोग्राम के तहत द मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को पहला दिन रहा। इसमें कुल दो राउंड खेले गए। सीनियर वर्ग में निजाम, यश, अवनी, संचित तथा जूनियर वर्ग में सिद्धांत, युवान, अर्जित, आसमान, एक-एक प्वाइंट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। बाकी राउंड रविवार को खेले जाएंगे।
जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि शतरंज से मस्तिष्क का विकास करता है। अंशुल अंचल ने कहा कि खेल में जीतना ही आवश्यक नहीं, प्रतिभाग करना भी जरूरी होता है। एसोसिएशन के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि जिले भर के विभिन्न माध्यमों के 50 विद्यालयों के बच्चों को शतरंज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्नत खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। प्रतियोगिता आर्बिटर लवण्य मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता स्वीस लीग सिस्टम से कराई जा रही है, इसमें कुल चार राउंड होंगे। उसके बाद परिणाम निकाला जाएगा। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद, सुबोध कुमार, अंजलि आदि मौजूद रहे।