रेलवे की आवासीय कालोनी में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों की शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को एरिया हाउसिंग कमेटी की टीम ने टीटीसी कालोनी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान किसी भी आवास में कोई भी अनाधिकृत रूप से रहते हुए नहीं मिला। तीन आवास में ताले पड़े थे। चेकिंग अभियान से पहले सहायक अभियंता कार्यालय में एरिया हाउसिंग कमेटी की बैठक अध्यक्ष सहायक मंडल अभियंता रामेश्वर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी के सदस्यों ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवास में तमाम लोग अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं। उन आवासों की बिजली और पानी सप्लाई बंद कर देनी चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ आरपीएफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करे। बैठक के बाद कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों के साथ मिलकर टीटीसी कालोनी में चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां तीन आवासा लॉक मिले। अन्य आवास में कोई भी अनाधिकृत रूप से रहता हुआ नहीं मिला। चेकिंग के दौरान नरमू के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी, विद्युत अभियंता आदित्य झा, सिग्नल अभियंता एसके राव, पीके आर्या, स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र, आरपीएफ कंपनी कमांडर एसपी सिंह भी थे। चेकिंग टीम में शामिल नरमू शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि ढका ताल स्थित कालोनी में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।