फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजाना पांच गांवों में करें जल जीवन मिशन के कार्य की जांच

Tue, 05 Mar 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इस दौरान जनपद में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों पर चर्चा की गई। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ किए जाने के लिए संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की टीम के माध्यम से नियमित जांच कराई जाए। कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी कर निस्तारण कराया जाए। कहा कि योजना के तहत क्षतिग्रस्त की सड़कों के ठीक कराने का कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए। डीएम ने भावना सेवा संस्थान और भूषण सेवा संस्थान सहित अन्य चयनित संस्थाओं के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्लांट के संचालन के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति को नियुक्त किया जाए। डीएम ने जेई को निर्देश दिए कि प्रतिदिन पांच गांवों में जाकर कार्यों की गुणवत्ता जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। डीएम ने अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश दिए कि योजना के कार्याें का नियमित अनुश्रवण करते हुए कार्याें के बारे में जानकारी दें। इस दौरान अधिशासी अभियंता सनी सिंह, डीडीओ पवन सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें