फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जांचें विकास कार्य

Wed, 29 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंगलवार को लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने लोहिया समग्र ग्रामों में प्रस्तावित कार्य समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए। एनआईसी के कांफ्रेंस हाल में मौजूद डीएम पुष्पा सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मुख्य सचिव को विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का विवरण दिया। मुख्य सचिव ने वीसी के शुरुआती दौर में पूर्वांचल के अफसरों से मुखातिब होकर प्रस्तावित समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण से पहले भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के बारे में दिशा निर्देश दिए। साथ ही एक अगस्त से लागू होने वाली समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता सूची वाले कार्यक्रमों की जनपद वार प्रगति समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, ग्रामीण पेयजल योजना, कृषि, किसान बीमा, राजस्व वसूली, राजस्व संहिता, आपदा राहत, समाजवादी पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदि अनेक योजनाओं के बारे में डीएम समेत संबंधित अधिकारियों से प्रगति का ब्यौरा लिया। डीएम पुष्पा सिंह ने मुख्य सचिव को योजना वार कराए गए कामों से अवगत कराया। वीडियो कांफ्रेंस में सीडीओ टीके शिबू, एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल, एक्सईएन अशोक सुंदरम, डिप्टी सीएमओ डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह, डीएसओ विजय प्रभा, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरपाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें