शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी और मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान टाउनहॉल स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह, शहीद द्वार, शहीद उद्यान का निरीक्षण किया। गांधी भवन में चटोरी गली विकसित करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। गांधी भवन प्रेक्षागृह का 462.62 लाख रुपये से सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। डीएम ने इसके निरीक्षण के दौरान दोनों तरफ बड़े पंखे लगाने, स्क्रीन को ऊंचाई पर स्थापित करने, बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था, अंदर और सामने की दीवारों को आकर्षक रंगों से सजाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और सामने पार्क को हटाकर वाहन पार्किंग विकसित करने के लिए कहा। संवाद