फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में पकड़ी गई चरस दिल्ली में मनोज को दी जानी थी

Tue, 25 Apr 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसटीएफ और एसओजी की टीम ने रविवार को पकड़े गए दोनों तस्करों से कई घंटे पूछताछ की। तस्करों ने बताया कि वह 20 किलो चरस लेकर दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास मनोज नाम के व्यक्ति को देने जा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार रात बिहार के दो तस्करों को रोडवेज बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों तस्करों चंपारन पश्चिम के थाना बगहा प्रथम के वार्ड नंबर एक गांधीनगर निवासी सूरज कुमार उर्फ छोटू व सूरज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि तस्करों को बिहार के राम अवतार और हिमांशु नाम के दो लोगों ने चरस दी थी। इसे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास मनोज को देना था। इसके बदले दोनों को 50-50 हजार रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें