फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर सीतापुर की चंदना की गई थी जान

Mon, 23 Sep 2024 03:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
चंदना देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर जान गंवाने वालीं वृद्ध महिला की पहचान सीतापुर जिले के थाना महोली के ककरिया निवासी चंदना देवी (60) के रूप में हुई है। मृतका के झोले से मिले नंबरों पर काॅल करने पर रेलवे पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया था। जबकि, पुरुष बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह साढ़े सात बजे करीब 65 वर्षीय पुरुष और 60 वर्षीय महिला प्लेटफार्म नंबर तीन से चार पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। इस बीच जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी। गेरुए रंग के कपड़े पहने मृतकों की पहचान के काफी प्रयास किए गए। कामयाबी नहीं मिलने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतका के पास मिले झाेले में एक डायरी रखी मिली, जिस पर कई नंबर लिखे थे।

उन पर संपर्क साधने के बाद बेटी रजनी देवी से बात हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची रजनी ने बताया कि मां तीर्थयात्रा पर जाने के लिए मंगलवार को घर से निकली थीं। शुक्रवार को कॉल कर उन्होंने हाल-चाल लिया था। बताया था कि वह शाहजहांपुर में हैं और शनिवार को महोली के लिए रवाना होंगी। उनकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर रेहान अली ने बताया कि महिला की पहचान करा ली गई। पुरुष की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें