फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार

Tue, 10 Sep 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाम छह बजे शहर में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में बादल छाने और ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.6 और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें