फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चेयरमैन ने प्रशासन को भेजा पत्र- नगर पंचायतकर्मी विधायक के कार्यालय पर कर रहे काम

Wed, 14 Jun 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर पंचायत चेयरमैन मनोज वर्मा और विधायक सलोना कुशवाहा के बीच वाकयुद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले कुर्सी को लेकर तकरार के बाद मंगलवार को मनोज ने डीएम-एडीएम को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि नगर पंचायत के पांच सफाई कर्मचारियों को विधायक ने अपने कार्यालय पर लगा रखा है।
विज्ञापन

तिलहर के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के पुत्र मनोज वर्मा नवसृजित नगर पंचायत निगोही के चेयरमैन बने हैं। सोमवार को विधायक सलोना कुशवाहा और मनोज के बीच कुर्सी को लेकर तीखी नोंकझोंक हुई थी। मंगलवार को मनोज वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि नगर पंचायत के पांच सफाई कर्मचारियों को विधायक सलोना कुशवाहा ने 14-15 महीने से अपने मिश्रीपुर स्थित कार्यालय पर लगा रखा है। उनका आवास नगर पंचायत क्षेत्र के बजाय ग्राम पंचायत बैदापुर में आता है। कर्मचारियों के वेतन पर सरकार के छह लाख रुपये खर्च हुए हैं। उसकी वसूली की जाए। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारी विधायक के कार्यालय पर काम करने की बात स्वीकार कर रहे हैं।

-छह महीने पहले ही सफाई का ठेका हुआ है, फिर 14-15 महीने पहले कर्मचारियों के लगाने का कोई मतलब नहीं है। कर्मचारी पार्ट टाइम में आकर काम करते थे। इसका उन्हें भुगतान किया जाता था। मनोज वर्मा ने द्वेषभाव में कार्यालय में आने वाले सभी कर्मचारियों को ड्यूटी से निकाल दिया है। -सलोना कुशवाहा, विधायक तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें