फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में ऐसा मनाया जश्न...एक घंटे तक जाम से जूझे लोग

Mon, 10 Jun 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में पुरानी तहसील रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही भाजपा के तमाम कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नगर के सबसे व्यस्त चौराहे राजीव चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर डांस किया। राजीव चौक पर जश्न मनाए जाने से वाहनों के पहिये थम गए। शाहजहांपुर रोड, निगोही रोड, खुटार रोड, बंडा रोड और पुरानी तहसील रोड पर भारी जाम लग गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के जाने के बाद पुलिस ने मशक्कत कर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद अन्य कार्यकर्ता राजीव चौक पर आ गए और उन्होंने भी आतिशबाजी चलाकर और मिष्ठान वितरित कर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें