फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने सीसी रोड के सील कराए पांच नमूने

Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ पुलकित खरे ने शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र योजना के तहत चयनित भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उदियापुर में गलियों की नाप कराकर वहां बनाई गईं सीसी रोड की गुणवत्ता की गहन जांच की। मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किए जाने के संदेह में उन्होंने पांच स्थानों पर सीसी रोड खुदवाकर वहां के नमूने जांच को सील कराए। साथ ही अभिलेखों सहित मौके से गैरहाजिर अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद मंडी उप निदेशक से सीडीओ ने सीसी रोड गलियों के इस्टीमेट और माप पुस्तिका मांगी, लेकिन डीडीआर केवल इस्टीमेट का ब्यौरा दे पाए। उन्होंने बताया कि माप पुस्तिका और व्यय वाउचर अवर अभियंता के पास हैं। मौके पर जेई को मौजूद नहीं पाए जाने पर सीडीओ ने उनके विरुद्ध कार्यवाही को लखनऊ स्थित मंडी अपर निदेशक से संस्तुति की है। सीडीओ खरे ने बताया कि गांव के प्रथम भाग की गलियों में 205 मीटर के बजाय 174 मीटर सीसी रोड पाई ग्रइ। इस्टीमेट में गली वार माप अंकित नहीं है जो कि आपत्तिजनक है। द्वितीय भाग की आगणन पत्र में दर्ज 60 मीटर गली में नाली एक साइड में बनाई गई है। नाली की चौड़ाई पांच स्थानों पर भिन्न-भिन्न मिली जबकि इस्टीमेट में एक ही चौड़ाई अंकित है। निर्माण जोड़ वाले स्थानों पर कोलतार और कोर्स सैंड का भराव भी नहीं पाया गया। सीडीओ के अनुसार सीसी रोड के नमूनों की राजकीय प्रयोगशाला जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर विस्तृत जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें