नवागत मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी
शाहजहांपुर। जनपद में नवागत मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने शनिवार को विकास भवन में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पूर्व सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर स्थानांतरण होने के बाद उत्कर्ष द्विवेदी की तैनाती की गई है। वह सोनभद्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर सेवाएं दे रहे थे। उत्कर्ष द्विवेदी 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है। संवाद