फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर ने किया डेढ़ लाख का गबन 

Mon, 20 Jun 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकास भवन सभागार में पशु चिकित्सा विभाग में तैनात कैशियर के खिलाफ सोमवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने थाना सदर बाजार में करीब डेढ़ लाख रुपये सरकारी धन का गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रमनि ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मुरादाबाद के एकतानगर प्रकाश नगर लाइनपार निवासी कमलकांत त्यागी ने छह अगस्त 2013 को कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। कमलकांत ने 23 सिंतबर 2015 को कैशियर अरशद अली अंसारी से 73750 रुपये नगद प्राप्त करके कैश पटल के पद का चार्ज लिया था। इसके बाद कमलकांत द्वारा विभिन्न मदों की धनराशि जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सालयों से प्राप्त कर रसीदें काटी गईं, लेकिन कैश बुक पूर्ण करने के बाद उनके सामने प्रस्तुत नहीं की गई। कमलकांत से बार-बार कैश बुक प्रस्तुत करने की बात करने पर टाल-मटोल करते रहे। 15 फरवरी 16 को कमलकांत बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित हो गए। उपस्थिति के लिए उनको कई पत्र भी लिखे गए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारियों की समिति बनाकर कैश पटल अभिलेखों की अलमारियों का ताला तोड़कर चार्ज सहायक लेखाकर प्रमोद सक्सेना को दिया गया। उनके द्वारा अभिलेखों की जांच करने पर पाया गया कि 1435520 रुपये गायब पाए गए। सदर पुलिस ने मामले में धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें