फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़िये की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। बरेली जिले के थाना क्योलड़िया के गांव बरनाई केशौपुर निवासी कांवड़ यात्री दीपक की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार चालक बरेली के थाना बारादरी के जोगी नवादा निवासी अनुज पटेल को 15 अगस्त की शाम बीसलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दीपक कछला घाट से कांवड़ लेकर गोला जा रहे थे। 14 अगस्त की शाम खुटार गोला बाइपास पर गांव महुरैया के पास कार की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई थी और दो कांवड़ यात्री घायल हो गए थे। हादसे के बाद कांवड़ियों ने जाम भी लगाया था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। कोर्ट से चालक को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें