रोजा। मदनापुर थाना क्षेत्र के बुधुआना रोड निवासी रामदेव मिश्रा ने बेटे उमाकांत मिश्र (20) की मौत के मामले में अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर की शाम करीब चार बजे बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया था। दूसरे दिन रोजा थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे पानी से भरी खाई में उसका शव मिला था। मामले में उप-निरीक्षक विजय कुमार को जांच सौंपी गई है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद