फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रदेश महामंत्री समेत 17 नामजद व 170 अज्ञात लोगों पर मुकदमा

Sun, 05 May 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिश्रीपुर चौराहे पर बाइक और कार की टक्कर के बाद ताहवरगंज निवासी विमलेश व उम्मैद के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जाम लगाकर हंगामा करने वाले राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजेश अवस्थी समेत 17 नामजद व 160-170 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को मिश्रीपुर चौराहे पर उम्मैद की कार से विमलेश की बाइक टकरा गई थी। आरोप है कि उम्मैद ने अपने साथियों के साथ विमलेश व उनकी पत्नी से मारपीट की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजेश अवस्थी मौके पर पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए हंगामा किया था। करीब दो घंटे तक हंगामा चलने के बाद बमुश्किल मामले को शांत कराया गया।
वीडियो फुटेज आने के बाद थाना आरसी मिशन के प्रभारी सीपी शुक्ला की ओर से हंगामा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हादसे के बाद मारपीट होने पर अखिलेश पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच सवा आठ बजे मिश्रीपुर चौराहे पर भीड़ ने पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए हंगामा कर सड़क जाम कर दी। पुलिस से धक्का-मुक्की व हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग को देखकर राजेश अवस्थी, नंद किशोर, अतुल दीक्षित, अनुराग, अजय मिश्रा, राममोहन, नेता वर्मा, आकाश, आदित्य चौहान, हर्षित, हन्नू उर्फ वीरू राठौर, नेमपाल वर्मा, बबलू वर्मा, कल्लू पंडित, बबलू भारती, पवन, अमरजीत सक्सेना की पहचान की। लोगों ने बिजली के पोल के नीचे कूड़े में आग लगा दी। एंबुलेंस को भी रोक लिया गया। वाहनों को क्षति व उसमें बैठे लोगों को हानि पहुंचाने का काम किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 13 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-
-धर्म के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। हिंदुत्व की आवाज को दबाने वालों से समझौता नहीं करेंगे। ऐसे मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं।
राजेश अवस्थी, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय गोरक्षक संघ

-जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी भी कराई जाएगी।
संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें