फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में अनियंत्रित होकर खाई में घुसी कार, लगी आग

Thu, 07 Nov 2024 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। दिल्ली जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। कार में आग लगने पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


नेपाल के कुछ लोग कई गाड़ियों से दिल्ली जा रहे थे। बुधवार रात साढ़े नौ बजे खुटार में बंडा रोड पर गांव सौंफरी के पास रोड पर बिल्ली सामने आ गई। कार चालक ने बचाने का प्रयास किया तो कार अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई और कार में आग लग गई। उनके साथ अन्य गाड़ियों से चल रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और आग बुझाई। जानकारी पाकर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन किसी के घायल नहीं होने के कारण वापस चली आई। इसके बाद कार सवार लोग अन्य गाड़ियों में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें