फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार सवारों ने 10वीं के छात्र का किया सरेराह अपहरण

Sat, 04 May 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पी​ड़ित छात्र श्लोक । स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ रोजा। दो माह पहले दोस्त के साथ विद्यालय में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए कार सवार आरोपियों ने दसवीं के छात्र श्लोक कुमार (15) का शुक्रवार को अपहरण कर लिया। बाद में खुद काे घिरता देखकर आरोपी छात्र को रोजा मंडी के पास फेंककर भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा निवासी कचहरी में बैनामा लेखक मुनेंद्र कुमार का पुत्र श्लोक रेती रोड स्थित सुदामा प्रसाद स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। शुक्रवार को छुट्टी होने पर दोपहर 1:10 बजे स्कूल से घर आ रहा था। संजय सरस्वती विद्या मंदिर के सामने कार सवार लोगों ने उसकी स्कूटी रुकवा ली। आरोपियों ने उसे जबरन खींचकर कार में डाल लिया। कार रोजा मंडी की ओर दौड़ा दी।
इस बीच श्लोक के साथियों ने उसके घर पर सूचना दी तो खलबली मच गई। परिजन और रिश्तेदार उसे तलाशने लगे। इस बीच अपहरणकर्ताओं की गाड़ी भीड़ व जाम में फंस गई, तब उन्होंने गाड़ी को रोजा मंडी के अंदर दाैड़ा दिया। सूचना पर परिवार के सदस्य व पुलिसकर्मी भी गाड़ी की तलाश करते हुए पहुंच गए। खुद को घिरता देखकर आरोपियों ने कार से श्लोक को फेंक दिया और भागने लगे। पुलिस ने सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार भी थाने में खड़ी करा ली है। इस मामले में मुनेंद्र की ओर से दी तहरीर में बताया गया कि अपहरण करने वाले तीन लोगों को पहचान लिया गया है। तीन अज्ञात थे।
विज्ञापन

-

आरोपी ने लिया एक छात्र का नाम
-पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की। वह बरेली के एक कॉलेज में पढ़ता है। उसने सुदामा स्कूल के 12वीं के एक छात्र का नाम लिया है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि श्लोक का 12वीं के छात्र से करीब दो माह पहले विवाद हुआ था। उसी रंजिश में अपहरण की कोशिश की गई है।
-
बेटे की हत्या का था उद्देश्य
-श्लोक के पिता मुनेंद्र ने बताया कि स्कूल में 12वीं के छात्र से मामूली मारपीट हो गई थी। उससे कोई मतलब नहीं है। मुनेंद्र ने तहरीर में बताया कि बेटे की हत्या के इरादे से अपहरण किया गया था।
-
-जांच में सामने आया है कि श्लोक और 12वीं के छात्र में कुछ समय पहले विवाद हुआ था। इसी के चलते छात्र के दाेस्तों ने घटना को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अमित चौरसिया, सीओ सदर

पीड़ित छात्र श्लोक । स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें