कांट में रविवार को हादसे के बाद पलटी कार। स्रोत : जागरुक पाठक
कुर्रिया कलां। बहरी कुर्रिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका रिश्तेदार घायल हो गया।
कांट थाना क्षेत्र के गांव सरथौली निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सालिगराम का 20 वर्षीय पुत्र अमन 11वीं का छात्र था। वह अपने परिवार के निर्देश कुमार के साथ कुर्रियां कलां की तरफ जा रहा था। कार को निर्देश चला रहे थे। रविवार पूर्वाह्न 11 बजे कार अनियंत्रित होकर बहरी कुर्रिया गांव के पास बिजली के खंभे से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में अमन के गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। निर्देश गंभीर रूप से घायल हुए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि खंभा तक तिरछा हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घायल को कार से निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर थाना प्रभारी दयाशंकर ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
-
मामा के घर रहकर पढ़ता है निर्देश
-जैतीपुर के शाहाबाद गांव निवासी भूपराम का बेटा निर्देश 12वीं का छात्र है। वह यहां सरथौली में मामा पंकज के घर रहकर पढ़ता है। पंकज की पत्नी किरन देवी प्रधान हैं। अमन और निर्देश में पारिवारिक संबंध हैं।