पुवायां। तेज रफ्तार कार मंगलवार को दो ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसे में दोनों के चालक घायल हो गए।
गांव करनापुर निवासी नजाकत ई-रिक्शा लेकर पुवायां आ रहे थे। इस दौरान धारा गांव में ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर ई-रिक्शा में लग जाने से नजाकत घायल हो गए। इसके बाद कार गांव मुबारकपुर निवासी राकेश के ई-रिक्शा से भी जा भिड़ी। हादसे में राकेश भी घायल हो गए। चालक कार को छोड़कर भाग निकला। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस कार और दोनों ई-रिक्शा थाने ले आई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। संवाद