फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पशु से टकराई कार, चिकित्सक दंपती घायल

Sun, 30 Jul 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई स्विफ्ट कार। संवाद
विज्ञापन
बंडा। किसी काम से बंडा आ रहे चिकित्सक दंपती की कार छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर केशव शर्मा 26 वर्षीय पत्नी डॉ. हिमांशी संधू के साथ कार से किसी काम से शाहजहांपुर से बंडा की ओर आ रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे उनकी गाड़ी पुवायां-बंडा मार्ग पर दलेलापुर के पास छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बंडा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को बरेली के एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें