फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्नौत नदी के पुल के पास आग का गोला बन गई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर सिंधौली स्थित खन्नौत नदी पुल पर बृहस्पतिवार शाम शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। कार चुनाव कार्यालय में तैनात सिपाही कुलदीप की है। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे ड्यूटी करने के बाद कुलदीप कुमार पुवायां लौट रहे थे। सिंधौली के पास खन्नौत नदी के पुल पर शार्ट सर्किट होने से कार से अचानक धुआं निकलने लगा। धुएं को देखकर कुलदीप ने तुरंत कार को रोड के किनारे खड़ा किया और कूदकर बाहर आ गए। कुछ देर में कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। लपटें उठती देखकर कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। इसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सिंधौली थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया। तेज लपटों पर मिट्टी डालने का कोई फर्क नहीं पड़ा। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। करीब एक घंटे तक यातायात बंद रहा। पुलिस को वाहनों को पास कराने में काफी मशक्कत करना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें